Breaking News
मवई के आम बाग में सपा नेत्री श्रेया सिंह पटेल और समाजसेवी दानिश हुसैन आम का आनंद लेते हुए

आम की मिठास में डूबी मवई, सपा नेत्री श्रेया सिंह पटेल ने आमंत्रण पर लिया स्वाद

रिपोर्ट: मुदस्सिर हुसैन, IBN NEWS

मवई, अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव नेत्री श्रेया सिंह पटेल ने शनिवार को मवई ब्लॉक के ग्राम नेवरा में आम बागान मालिकों के आमंत्रण पर विशेष आम दावत में शिरकत की। यहां उन्होंने बागान में लगे 70 से अधिक किस्मों के आमों की जानकारी ली और आम उत्पादकों के प्रयासों की सराहना की।


✅ आम की विविधता देख नेत्री हुईं प्रभावित

बागान मालिक ऐश मोहम्मद ने बताया कि उनके बाग में याकूति, पूसा लालिमा, अंबिका, मलाइका, स्वर्ण रेखा समेत लगभग 70-75 किस्मों के आम के पेड़ लगे हैं, जो बाग की खूबसूरती और उत्पादकता दोनों को दर्शाते हैं।

सपा नेत्री श्रेया सिंह पटेल ने कहा:

“पहले इन किस्मों को देखने या स्वाद चखने के लिए लोग मलिहाबाद जाया करते थे, पर आज मवई ब्लॉक का नेवरा गांव भी आम की खुशबू से पहचाना जा रहा है।”


✅ समाजसेवी दानिश हुसैन के निवास पर हुआ सम्मान

दावत के उपरांत सपा नेत्री समाजसेवी दानिश हुसैन के आवास “इकराम मंज़िल कोठी” नेवरा पहुँचीं, जहां उनका स्वागत और आमों से भव्य भेंट की गई। दानिश हुसैन ने कहा कि गांव की पहचान खेती और बागवानी से बनती है और इस दिशा में श्रेया पटेल का आना गांव के लिए गौरव की बात है।


✅ पत्रकारों ने भी लिया दावत में भाग

इस अवसर पर कई पत्रकारगण भी आम की दावत में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख नाम रहे:

  • राहुल गुप्ता

  • अमर यादव

  • राम दास सरस

  • एहतिराम हुसैन खां उर्फ शब्बू

  • मुदस्सिर हुसैन

  • जुनैद अहमद

  • तेफुर खां

  • लाइक खां

  • राम अचल यादव आदि।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …