Breaking News
बलिया में बाढ़ और सिंचाई कार्यों की समीक्षा करते मंत्री दयाशंकर सिंह और दानिश अंसारी

बलिया में बाढ़ और सिंचाई कार्यों की समीक्षा बैठक, मंत्रीगण ने दिए सख्त निर्देश

बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण/मुस्लिम वक्फ हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को एक साथ बलिया पहुंचे और लोनिवि डाक बंगले में बाढ़ एवं सिंचाई कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

✅ बाढ़ से पहले सभी कार्य पूर्ण करें: मंत्री दयाशंकर सिंह

बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में बाढ़ से बचाव के लिए जो भी निरोधात्मक कार्य चल रहे हैं, उन्हें बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि माल्देपुर और चैनछपरा जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जारी कार्यों की निगरानी लगातार की जाए ताकि समय रहते राहत मिल सके।

✅ सिंचाई विभाग को दिए विशेष निर्देश

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय जोताई-बोवाई का सीजन है, ऐसे में नहरों में पानी की उपलब्धता सुचारु बनी रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। नहरों के टेल तक पानी पहुंचे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए।

यदि किसी क्षेत्र से पानी की कमी की शिकायत मिलती है या किसान प्रदर्शन करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी – दयाशंकर सिंह

✅ आम जनता की भी सुनी समस्याएं

बैठक के दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने व्यक्तिगत रूप से समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

✅ राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने क्या कहा?

राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने अधिकारियों से चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक को आपदा से सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …