मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS | मवई, अयोध्या
जनपद अयोध्या के थाना बाबा बाजार क्षेत्र अंतर्गत कलापुर गांव में गुरुवार सुबह एक 62 वर्षीय वृद्ध का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
🧓 मृतक की पहचान जगजीवन पाल के रूप में हुई
मृतक की पहचान जगजीवन पाल, निवासी देहरादून के रूप में हुई है, जो कुछ समय से अपने पैतृक घर कलापुर गांव में रह रहे थे।
📍 शव मिला घर के भीतर – गहरे जख्म और खून के निशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव घर के अंदर नल के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और खून के धब्बों से प्रतीत होता है कि शव को एक स्थान से घसीट कर दूसरे स्थान पर ले जाया गया।
🚓 पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही थाना बाबा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
🎥 एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया वीडियो बयान
एसपी ग्रामीण श्री बलवंत चौधरी ने दोपहर 12:26 बजे वीडियो बयान जारी कर बताया कि,
“मृतक जगजीवन पाल 7 जून को अपने परिवार संग देहरादून से कलापुर आए थे।
15 जून को उनका परिवार वापस देहरादून चला गया, लेकिन वे किसी आवश्यक कार्यवश गांव में रुक गए थे।”
एसपी ने यह भी बताया कि,
“शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों को सूचित किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।”
📢 ग्रामीणों में भय और आक्रोश
गांव के लोगों में इस नृशंस घटना को लेकर भय और आक्रोश है। सभी ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
🔍 आगे की कार्रवाई:
-
पुलिस की क्राइम टीम जांच में जुटी
-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
-
परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे
-
CCTV और मोबाइल कॉल डिटेल्स की पड़ताल जारी