Breaking News
784095db a6f5 4ebc 9547 36168da9c533

बेकिंग न्यूज डॉ पंचम कमलेश ने ग्रहण किया सीएचसी तारुन अधीक्षक पद का कार्यभार।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा784095db a6f5 4ebc 9547 36168da9c533
बीकापुर। तारुन सीएचसी तारुन के नवागत अधीक्षक डा पंचम कमलेश ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून पहुँचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर समस्त कर्मचारियों से परिचय लिया।

सभी को निर्देशित किया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एच0डब्लू0सी0, नियमित टीकाकरण,परिवार नियोजन आदि समस्त कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक लागू करते हुए लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जाय। डॉ पंचम कमलेश , संत रविदास नगर जिले के मूल निवासी हैं। 3 वर्ष से अयोध्या जिले में कार्यरत हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमानीगंज मे चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे।

जहां से ही इनका स्थानांतरण तारुन अधीक्षक के पद पर हुआ है। अधीक्षक डॉ पंचम कमलेश मीडिया से बातचीत में बताया कि सर्वप्रथम अस्पताल की साफ सफाई , मेडिकल सुविधा व इमरजेंसी को बेहतर सुचारू रूप चलाने के लिए कार्य करूंगा जिससे सभी मरीजो को बेहतर सुविधा मिल सके।

यहां पर कुछ बिजली व्यवस्था की दिक्कत है उसको भी सुधरने का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल पहुंचने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के अधीक्षक डॉक्टर महिपाल सिंह ने बुके देकर अधीक्षक का स्वागत किया। इस अवसर पर वीपीएम रमेश यादव, फार्मासिस्ट चन्द्र प्रकाश बर्मा,, बीसीपीएम अरूण सिंह, आई0ओ0 श्री राम तिवारी, पीसी पाण्डेय, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *