*रिपोर्ट अनूप मिश्रा Ibn24x7news ब्यूरो चीफ बहराइच*
बहराइच 01 नवम्बर । आज दिनांक 01.11.2018 को पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय पर यातायात माह का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्री डॉ0गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा फीता काट कर किया गया ।
यातायात माह शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा बैलून व कबूतर भी उड़ाये, यातायात माह शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मौजूद लोगो को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीओ सिटी अरुण चन्द्र, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक यातायात विनोद पाण्डेय,साथ और भी अधिकारीगण,व सभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
Tags बहराइच
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …