Breaking News

बहराइच – जलसा दस्तारबंदी में 21 बच्चों को हाफिज ए कुरान की उपाधि से नवाजा गया इस दौरान जलसे को संबोधित करते हुए उल्माओ ने बच्चों को की तालीम पर जोर दिया

*रिपोर्ट पतीराम चौधरी ibn24x7news मंडल प्रभारी देवीपाटन मंडल गोंडा*
नवाबगंज बहराइच क्षेत्र के बनकसही गांव में स्थित मदरसा रशीदिया कासिम उल उलूम में जलसा दस्तारबंदी का आयोजन किया गया जिसमें 21 बच्चों को हाफिज ए कुरान की उपाधि साफा बांधकर ग्रहण कराई गई इस अवसर पर जलसे के मुख्य अतिथि दारुल उलूम देवबंद के मुबल्लिग मौलाना मोहम्मद इरफान अहमद कास्मी ने संबोधित करते हुए बच्चों की तालीम पर जोर दिया
जलसे की शुरुआत कारी जुबैर अहमद कास्मी ने तिलावते कुरान पाक से की इस के बाद मौलाना अमानत उल्लाह कास्मी ने हम्द व नात पेश की अल्लाह की वहदानियत कुरान जिंदाबाद
मौलाना सलमान मंसूरी मौलाना राशिद आजमी कारी सादिक ,कारी जुबैर अहमद कास्मी ने मोहम्मद समीम, अलीमुद्दीन, मोहम्मद जावेद, अब्दुल अली मोहम्मद इसहाक,समीउददीन, आदि 21 बच्चों को साफा बांधकर दस्तारबंदी की तथा उन्हें हाफिज ए कुरान की उपाधि से नवाजा इसके बाद जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद इरफान अहमद कासमी ने कहा कि आज मुसलमान तालीम की वजह से ही पिछड़ा हुआ है मुसलमानों को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएंऔर हर घर में बच्चे हाफिज ए कुरान हो जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना राशिद आजमी ने कुरान कि शान व कुरान की अजमत बयान करते हुए कहा कि जिसका बच्चा हाफिज ए कुरान हो गया मैदान ए महशर में उसका बेड़ा पार हो गया मौलाना सलीम अहमद कासमी मौलाना जाकिर कास्मी आदि ने भी संबोधित किया इस अवसर जलसे के संयोजक मुफ्ती मोहम्मद आजाद बेग कासमी ,कारी जैनुल आब्दीन बेग हर जो आदि मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *