Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 16 at 3.04.28 PM 1

बघौचघाट,देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने घर-घर किया जनसंपर्क

 

जनता का ऐतिहासिक वोट पाकर जीत रहा हूँ,सूर्य प्रताप शाही

बघौचघाट।देवरिया: विधानसभा पथरदेवा में जनसंपर्क करने के दौरान भाजपा सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस बार के चुनाव में सभी वर्गों वोट मिल रहा है।मेरी लड़ाई विरोधी बता रहे हैं बल्कि ऐसा कुछ नहीं है।मैं पिछले चुनाव में ऐतिहासिक वोट पाकर चुनाव जीता था।

इसबार भी ज्यादा वोट पाकर विजई होने जा रहा हूं।डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में काम करने का काम किया है।इसलिए जनता मेरा सहयोग दे रही हैं। जनसंपर्क करने के दौरान श्री शाही के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का जमघट दिखाई दे रहा है।क्षेत्र में जनता पूरा सहयोग दे रही हैं। मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में जो रंग बिरंगे चेहरे दिखाई दे रहे हैं।वह गुलाल की तरह उड़ जाएंगे।भाजपा सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव के गांव गली चौराहे पर चौमुखी विकास किया है।

मोदी योगी की सरकार ने देश और प्रदेश के हर घर में शौचालय बनाने काम किया है।किसान सम्मान निधि योजनाओं का लाभ किसानों को समय-समय पर मिल रहा है।ऐसी तमाम योजनाएं हैं सरकार की हैं जो जनता हित के लिए साबित हुई हैं।पथरदेवा विधानसभा में जनता एकजुट होकर मुझे वोट करने जा रहे हैं। घर-घर भ्रमण के दौरान साथ में बैजनाथ शर्मा माहीवाल जायसवाल ,धनन्जय कुमार,अनिल कुमार प्रसाद, युगल किशोर तिवारी, रामायण साहनी ,अभिषेक राय ,रविंद्र कुशवाहा सहित लोग साथ दे रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *