Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 16 at 1.05.06 PM

अखिलेश ने दिया राधेमोहन को बडा झटका जयकिशन साहू होगे सदर के उम्मीदवार

 

टीम IBN NEWS

गाजीपुर। आखिरकार समाजवादी पार्टी ने सदर विधानसभा से जयकिशन साहु के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। अब जयकिशन साहु समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा से प्रत्‍याशी होंगे। इस सीट पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिह टिकट मांग रहे थे। अखिलेश के इस निर्णय से एक तरफ सपा समर्थक उत्साहित है दूसरी तरफ राधेलाल सिह का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय हो गया है।

सूत्रों के अनुसार जयकिशन साहु लोहिया ट्रस्‍ट में एबी फार्म ले रहे हैं। ज्ञातव्‍य है कि पिछले कई दिनों से सदर विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी के लिए काफी रस्‍साकसी चल रही थी। 15 फरवरी को सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट के लिए फार्म भरे सभी नेताओं से वार्ता किया। सभी नेताओं से सामुहिक और वन बाई बन करके मिले।

सबकी बातों को सुनकर अखिलेश यादव ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। सपा के सूत्रों के अनुसार जयकिशन साहु को आज सुबह एबी फार्म के लिए लोहिया ट्रस्‍ट में बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक जयकिशन साहु लोहिया ट्रस्‍ट कार्यालय के अंदर कागजी कार्रवाई पूरी कर दी।

राधेमोहन सिह जिला पंचायत चुनाव हारने के बाद किसी तरह सदर सीट से लेने का हर हथकंडा अपनाये लेकिन उनकी नही चली। लगातार ओमप्रकाश सिंह का विरोध करने वाले राधेमोहन का राजनीतिक भविष्य जरूर अंधकारमय हो गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *