Breaking News

अयोध्या कांग्रेसजन जनपद की सभी तहसीलों पर धरना/प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन

 

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

06/01/2022 अयोध्या – उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से फर्जी कंपनिया चल रही है जिनमें सहारा व पल्स का नाम प्रमुख है इन फर्जी कंपनियों द्वारा RD,FD व अन्य योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर प्रदेश की जनता से भारी निवेश करवाया गया और उनकी गाढी़ कमाई इन कंपनियों में फंसी हुई है। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने उक्त जानकारी देते हुए

 

बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर दिनांक 07 जनवरी को दिन 12 बजे अयोध्या जनपद के सभी विधानसभाओं के तहसीलों में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना/प्रदर्शन कर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार को उनकी खून पसीने की कमाई को वापस दिलाने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन संबंधित तहसीलों के एसडीएम को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने अयोध्या के समस्त कांग्रेसजनों से अपनी-अपनी विधानसभाओं के तहसीलों में पहुंचकर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु अपील की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *