Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 06 at 7.26.40 PM

कोरोना जागरूकता को लेकर पुलिस उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल – कस्बे में कोरोना जागरूकता को लेकर पुलिस ने रूट मार्च किया। पुलिस उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा व पुलिस निरीक्षक दुलीचंद गुर्जर के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गो से रूट मार्च निकालकर लोगों को मास्क पहनने व दो गज की दूरी बनाए रखने सहित कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए जागरूक किया। पुलिस उप अधीक्षक चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम व गाइडलाइन की पालना एवं जागरूकता के लिए रूट मार्च किया जा रहा है। लोगों को समझा कर मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के बाद भी नियमों की पालना नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक ने लोगों को मास्क पहनाकर जागरूकता का संदेश दिया। रूट मार्च में जगतसिंह, भैरूसिंह सोलंकी, मदन चौधरी, किरणकुमार, सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *