Breaking News

मंदिर पुजारी पर हुआ हमला

Ibn टीम महाराजगंज                                   ठूठीबारी महराजगंज
ठूठीवारी कोतवाली के रहने वाले पंडित पुजारी मारकंडेय पाठक ठाकुर जी के मंदिर में काफी दिनों से पूजा करते आ रहे है इसलिये मंदिर परिषद के जमीन पर उनका हक है लेकिन उस जमीन को कब्जाने के लिए बलराम पुत्र राजेंद्र, राकेश पुत्र राजेंद्र,किशन पुत्र परशुराम ,जंग बहादुर पुत्र गोविंद व राजेंद्र पुत्र महावीर ने काफी दिनों से बलपूर्वक प्रयासरत है ।

जिसकी सूचना शासन प्रशासन को पुजारी मार्कंडेय पाठक के द्वारा लिखित रूप में दिया जा चुका है और इस बाबत एडिशनल एसपी महाराजगंज ने मार्कंडेय पाठक को बुला करके पूछताछ भी किया जिसमें उन्होंने बताया ये लोग मंदिर प्रांगण की जमीन व ग्राम सभा की जमीन को हड़पना चाहते हैं,कृपया निवेदन है कि इस अतिक्रमण को हटाने का कष्ट करें लेकिन ये लोग दिनांक 01/09/2021 को दोपहर में मंदिर परिसर में घुस कर हमला किये जिसका प्रमाण शरीर पर काफी चोट के निशान बया कर रहे है ।हमले में किसी तरह से अपना बचाव कर के पुजारी वहाँ से भागे तथा थाना ठूठीबारी कोतवाली में तहरीर दर्ज कराकर पुनः प्रशासन को अवगत कराया लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *