Breaking News

अस्पा ने आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन पद किया हासिल।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखपुर गोला विकास खण्ड के तरयापार गांव की बिटिया ने आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन पद को सम्भाल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान गोला गोरखपुर। गोला विकास खण्ड के तरयापार गांव की बिटिया अस्पा मौर्य ने आर्मी मेडिकल कोर में मेडिकल ऑफिसर कैप्टन पद हासिल कर कार्यभार सम्भाला।मंगलवार को जैसे ही उनके चाचा शिक्षक बृजमोहन मौर्य को यह जानकारी मिली। पूरा परिवार व समूचा क्षेत्र खुशी से झूम उठा।बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्रवासियों को भी अस्पा पर नाज है।अस्पा ने एमबीबीएस ग्वानजाउ यूनिवर्सिटी चाइना से किया और अपने प्रथम प्रयास में ही एमसीआई परीक्षा पास कर ली। राजीव चौक रेलवे हॉस्पिटल नई दिल्ली से इन्टर्नशिप किया और एक-एक साल क्रमशः पीजीआई व राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में बतौर डॉक्टर काम किया। फिर इन्होने पीजी परीक्षा एनेस्थिया के लिए क्वालीफाई किया। इसी दरम्यान आर्मी मेडिकल कोर परीक्षा में 90वाँ रैंक लाकर मेडिकल आफिसर कैप्टन पद हासिल किया।आर्मी कर्नल बृजलाल मौर्य ने बैज लगाया।उनकी इस सफलता की जानकारी मिलते ही शुभचिंतको का फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया तथा पडोसियों ने घर पहुंचकर खुशियां बांटी।बता दें कि उनके पिता व्यवसायी हैं माता गृहणी है। दो बहनों में वह सबसे छोटी हैं। दो बड़े भाई विनोद व मनोज व्यवसाय करते है। तथा बड़ी बहन मीरा गृहणी है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता चाचा परिजनों तथा गुरुजनों को दिया है।उनकी इस सफलता पर रविप्रताप राय प्रमोद कुमार सिंह दयाशंकर राय दीपक सिंह इंद्रजीत मौर्य राजेन्द्र मौर्य रामसेवक श्रीवास्तव द्वारिका प्रसाद  केदार नाथ राजेश्वरी लाल श्रीवास्तव गुड्डू लाल श्रीवास्तव सहित आदि गणमान्य  लोगों ने बधाई दी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *