Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 14 at 8.43.44 PM

जुआ खेलते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार , 2990 रू जुआ राशी व अन्य जुआ साम्रगी की बरामद

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– पुलिस अधीक्षक, जालोर हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिलें में जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड व गिरफ्तारी अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया (आरपीएस) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर व शंकरलाल मंसूरिया (आरपीएस) पुलिस उप अधीक्षक वृत भीनमाल के सुपरविजन में दुलीचंद गुर्जर निरीक्षक पुलिस थाना भीनमाल के नेतृत्व में खसाराम हैडकानि मय जाब्ता व जिला विशेष टीम द्वारा रविवार दिनांक 14.11.2021 को दोपहर में कस्बा भीनमाल में अलग – अलग स्थानों से सार्वजनिक स्थान पर जुआ की पर्चीया काटते हुए पाया जाने पर

मुलजिमान बशीर खान पुत्र कासम खान जाति मुसलमान उम्र 56 साल निवासी पुराना नरता रोड, कस्बा भीनमाल पुलिस थाना भीनमाल व अभयसिंह पुत्र माधूसिंह जाति राजपुत उम्र 44 साल निवासी कावतरा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2990 रूपये जुआ राशि व अन्य जुआ साम्रगी बरामद कर दोनों मुलजिमानों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम: – खसाराम हैडकानि , कस्तुराराम हैडकानि , भंवरलाल , मदनलाल , ओमप्रकाश , दिनेश कुमार , पुलिस थाना भीनमाल व जिला विशेष टीम जालोर।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *