Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 01 at 5.33.45 PM

गैस की किल्लत से क्षेत्रवासी परेशान

 

अधिक दामों में गैस खरीदने को विवश हैं नगरवासी

कर्ज लेकर गरीब ले रहे हैं अधिक दामों में गैस सिलेंडर: संबंधित मौन4b274d26 bfb9 4504 9768 a04ddade4f67 1

मीरजापुर। देश के प्रधानमंत्री द्वारा घर मे गैस सिलेंडर आसानी से पहुचाने का योजना चल रही है दूसरी तरफ अहरौरा क्षेत्र में गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं नगरवासी।

गैस गोदाम से ठेला पर लादकर ठेला चालक बाजारों में न जाकर महुली चौराहा व मेंहदीपुर चौराहा पर ट्राली खड़ा करके अधिक दामों में बेच दे रहे हैं। इससे मुश्किलें बढ़ गई हैं। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की जबरदस्त कालाबाजारी हो रही है। अवैध कारोबार के खिलाफ नगर के कई सभासदों व नागरिकों ने बताया कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री द्वारा हर घर उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को योजना दे रही है।

दूसरी तरफ क्षेत्र में स्थित प्रभा इण्डेन गैस सर्विस द्वारा गैस चौराहों पर ट्राली खड़ा करके अधिक दामों में बेचा जा रहा है और बाजारों में गैस नही पहुंच पा रहा है।WhatsApp Image 2024 02 01 at 5.33.45 PM

जिससे स्थानीय लोग अधिक दामों में खरीदने के लिए मजबूर है। वही संबधित द्वारा कोई सही निर्णय नही लिया जा रहा है। इस संदर्भ प्रभा इंडेन गैस के संम्बधित का कहना है कि पूरे मिर्जापुर जनपद में गैस किल्लत है, लोडिंग नही आ रही हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *