Breaking News

एम्स और पीजीआई की सिफारिश वाले केसों को ही दी जाएगी स्वीकृति:एसडीएम परमजीत चहल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट31 3

फरीदाबाद:उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद परमजीत चहल की अध्यक्षता में आज बुधवार को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबंधित केसों बारे विधायकों के प्रतिनिधियों से भी रिलीफ फंड के उपयोग बारे जानकारी दी गई।

एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि जिला चिकित्सा अधिकारी से आई रिपोर्ट के अनुसार केवल उन्हीं केसों को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में शामिल किया जाएगा।

जो केस एम्स या पीजीआई से फॉरवर्ड किए गए हैं। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़े थे। मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की बैठक में सीएमओ द्वारा तीन केस रखे गए थे।

इनमें दो केस एनआईटी विधान सभा क्षेत्र से संबंधित और एक केस तिगांव विधानसभा क्षेत्र से संबंधित था।

बैठक में एनआईटी की सानिया और पिंकी तथा तिगांव के जगदीश के मेडिकल केसों के बारे में विस्तार पूर्वक मंथन कर संबंधित विधायकों के प्रतिनिधियों को इस बारे अवगत करवाया गया। बैठक में एमसीएफ के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीणा,सीटीएम अमित मान, सीएमओ डॉ.विनय गुप्ता व अन्य चिकित्सा अधिकारी तथा बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *