Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 10 at 4.37.03 PM

दहेज की बली चढ़ी एक और नवविवाहिता, 10 महीने पहले हुई थी शादी

 

सुल्तानपुर लोधी में बीती शाम एक नवविवाहिता की सदिंग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक नवविवाहिता की पहचान मुस्कान के तौर पर हुई।
जिसकी की शादी 10 महीने पहले युवक सन्नी से हुई जो ररुल चंडीगढ़ बस्ती का निवासी था और मुस्कान उस समय गर्भवती भी थी।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने ससुराल पक्ष की तरफ से हत्या करने के कई आरोप लगाए है। मृतक के पिता कुलविंदर सिंह, माता सीमा, भाई मंगा और गगन ने बताया कि वे जग्गू शाह डेरा कपूरथला के निवासी है। उन्होने कहा कि बेटी की शादी के समय उन्होने लड़के वालों को अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था । लेकिन वे फिर भी दहेज के नाम पर उनकी उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते थे। इतना ही नही उन्होने यह भी कहा उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है उनकी बेटी के गले पर चोटों के निशान भी हैं।

उन्होने यह भी कहा कि उनकी बेटी की मौत नहीं हुई है बल्कि एक साजिश रचकर उसकी हत्या की गई है। ससुराल वालो पर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि वे उनकी बेटी को मानसिक रुप से भी प्रताड़ित किया करते थे। उसकी सास मृतक से झगड़ा करते हुए उसे सन्नी की दूसरी शादी करवाने की धमकी देती थी।

मृतक के गर्भवती होने के बावजूद भी उसके साथ मारपीट की जाती थी।मृतक के परिवार वालो ने लॉर्ड कृष्ण रोड पर धरना दिया जहां उन्होने पुलिस से ससुराल वालो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

थाना इंचार्ज हरजीत सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि लाश को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल मे रख दिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी, उसके आधार पर आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *