वामन जी के मूर्ति को स्थापित से पहले नगर में भ्रमण किया गया।
मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बेलखरा मे स्थित खुतवा पहाड़ पर,भगवान वामन जी के मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया।
नगर के विभिन्न मार्गों से भगवान वामन जी कि मूर्ति को भ्रमण किया गया। कुछ दिन पूर्व कुछ अराजकतत्व ने नशे में धुत मन्दिर में घुस कर मूर्ति को तोड़ दिया जिससे भगवान की मूर्ति खण्डित हो गया था। शुक्रवार की सुबह पुजारी राजेन्द्र पांडेय ने भगवान श्रीहरि के अवतार, वामन जी की मूर्ति को दुध से नहलाकर, हवन यज्ञ कराया।
इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर में पुजारी ने विधि विधान से प्रतिमाओं को स्थापित कराया। इसके प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनय अग्रहरि, भरत अग्रहरि,शुभांशु अग्रहरि,विकास कुमार,सानू अग्रहरि, सिंटू अग्रहरि के साथ दर्जनों लोग भ्रमण यात्रा में मौजूद रहे।