मीरजापुर। अहरौरा नगर पालिका परिषद में आज शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के स्वतंत्रता आंदोलन असहयोग आंदोलन साइमन कमीशन का बहिष्कार एवं अन्य व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चेयरमैन द्वारा प्रकाश डाला गया।
नपाप अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने कहा कि पंडित पंत महान देशभक्त कुशल प्रशासक के साथ साथ सफल वक्ता भी थे अध्यक्ष ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा देश के गृह मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया है जिसमें 18 से 57 ईस्वी में महान देशभक्त को भारत रत्न से विभूषित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी माता प्रसाद सिंह,प्रेम लाल,बाबूलाल पटेल,नीतीश कुमार केशरी, मृत्युंजय, चंदन कुमार, चंदन प्रजापति, बबलू सोनकर, विनोद कुमार, आशीष,रीता पटेल, मनोरमा, सहाबु, के साथ सभासदगण उपस्थित रहे।