Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
जनपद महाराजगंज के ब्लॉक मिठौरा अंतर्गत ग्राम सभा सेखुई के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबदन पटेल , उनके भाई रामप्रसाद पटेल तथा उनके सहयोगियों द्वारा अब तक सेखुई की स्थिति में जो गुणात्मक सुधार हुआ है उसे साहित्यिक शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है क्योंकि बहुत अधिक पेज भी काफी कम पड़ सकता है।
हिंदूओ के पवित्र त्यौहार होली पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके छोटे भाई ने आम जनमानस से अपील कर संदेश दिया है। इस बाबत उन्होंने कहा है कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।
होली का त्योहार आमतौर पर दो दिनों का होता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है जिसे धुलण्डी भी कहा जाता है। शास्त्रों के नियमानुसार होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में करना चाहिए। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन लोग प्रात:काल उठकर रंगों को लेकर अपने नाते-रिश्तेदारों व मित्रों के घर जाते हैं और उनके साथ जमकर होली खेलते हैं। बच्चों के लिए तो यह त्योहार विशेष महत्व रखता है। वह एक दिन पहले से ही बाजार से अपने लिए तरह-तरह की पिचकारियां व गुब्बारे लाते हैं। बच्चे गुब्बारों व पिचकारी से अपने मित्रों के साथ होली का आनंद उठाते हैं। सभी लोग बैर-भाव भूलकर एक-दूसरे से परस्पर गले मिलते हैं। घरों में औरतें एक दिन पहले से ही मिठाई, गुझिया आदि बनाती हैं व अपने पास-पड़ोस में आपस में बांटती हैं। कई लोग होली की टोली बनाकर निकलते हैं उन्हें हुरियारे कहते हैं। मैं अपिल करना चाहुगा कि इस होली पव॑ पर आईये हम सब बुराई को, द्वेष को व एक दुसरे के प्रति निगेटिव सोच को इस होलिका दहन में जलाकर एक दुसरे के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए अपने गाँव के निर्माण में सहयोग व आदर्श विचार देकर पुरे वर्ष सकरात्मक सोच से जीवन -यापन खुशी-खुशी व्यतीत करें। इसी संकल्प के साथ कल रात ढोल बाजे के साथ व विधि पुव॑क पुजा अर्चना के साथ सम्मत को गाड़ने का काम कर लिया गया है और अब आगे के कार्यक्रम शान्ति परक हो व इस त्योहार के उद्देश्य को इस फाल्गुन माह में प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र