Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
जनपद महाराजगंज के किसान वीरेंद्र चौरसिया जो वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अच्छा उत्पादन पाने वाले अन्य किसानों के लिए प्रेणास्रोत बने हुये है उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया ।
वीरेंद्र चौरसिया आजकल स्ट्रॉबेरी मैन के नाम से जाने जाते हैं। बताते चले कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के मठिया ईदू गांव निवासी प्रगतिशील किसान वीरेंद्र चौरसिया को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विदित रहे कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान बाराबंकी व द्वितीय स्थान महराजगंज जनपद का हैं। राजपाल के इस पुरस्कार से क्षेत्र के लोगों में खुशी है कि स्ट्राबेरी की खेती कर वीरेंद्र चौरसिया ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महराजगंज जनपद का परचम लहराया हैं।