Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 23 at 8.46.58 PM

त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के संग भाजपा के पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर की होली मिलन कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र IBN NEWS

भाजपा का प्रयास प्रदेश का सर्वांगीण विकास – चुनाव प्रभारी राजीव मिश्र

अंबेडकरनगर अयोध्या दोनो जनपदो का कोई भी क्षेत्र विकास की अविरल धारा से सिंचित होने से छूटे ना और सभी प्रतिनिधियों का अधिकार और सम्मान की रक्षा हो – एमएलसी प्रत्यासी पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय

अंबेडकरनगर 23 मार्च ÷भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर विकास को ही प्राथमिकता देती है।चाहे वह नगर का विकास हो या गांव का।भाजपा का प्रयास है कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास किसी भी कीमत पर होना चाहिए।विकास के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी हर क्षण कार्य कर देश और प्रदेश को विश्व पटल पर सबसे अधिक विकसित देश बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उपरोक्त विचार भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी राजीव मिश्र ने स्थानीय निकाय प्राधिकारी चुनाव के सम्बन्ध में बुधवार से शुरू हुए त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास खण्ड टांडा,अकबरपुर,बसखारी में व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का सम्मान सुरक्षित और संरक्षित रखने का संकल्प ले चुकी है।
स्थानीय निकाय प्राधिकारी चुनाव में अयोध्या – अंबेडकर नगर से विधान परिषद के प्रत्याशी पूर्व सांसद डाक्टर हरिओम पाण्डेय ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दोनों जनपदों का कोई भी क्षेत्र विकास की अविरल धारा से सिंचित होने से छूटे ना और सभी प्रतिनिधियों का अधिकार और सम्मान की रक्षा हो।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हमें विधान सभा चुनाव की अपेक्षा डबल शक्ति के साथ चुनाव में लग कर चुनाव की बयार को अपने पक्ष में ला कर अपने प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्य कर्ताओं को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान का संकल्प दिलाया।
बैठक को पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक संजू देवी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,ओम प्रकाश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,शिव नायक वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही,प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह,विपिन सिंह,गया प्रसाद वर्मा,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार,शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाक्टर संतोष सिंह,आदर्श चौधरी ने संबोधित किया।

समारोह में प्रमुख रूप से गौरव श्रीवास्तव,सदा राम वर्मा,रवि सिंह चौहान,नंद कुमार तिवारी राना,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुधांशु त्रिपाठी,कुंवर सिंह,भरत शुक्ल,हरीश शुक्ल,दुर्गा प्रसाद तिवारी,राजेश सिंह बबलू,सुनील राजभर,अशोक गुप्ता,ललित मोहन श्रीवास्तव,अजमल कुरैशी,राजकुमारी वर्मा,राजीव कुमार उपाध्याय(फंटू),गगन मिश्र,अतुल मिश्र,मनीष मिश्र,दीपक तिवारी,राम केवल वर्मा,विजय उपाध्याय आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *