Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 15 at 6.32.30 PM

24 आसरा आवास लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया गया

 

 

मीरजापुर। अहरौरा नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को 24 आसरा आवास लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया गया। इस दौरान चयनीत लाभार्थियों को आसरा आवास पर कब्जा भी दिलाया गया लगभग 1 वर्षों से लाभार्थी आसरा आवास के लिए परेशान नजर आ रहे थे आज नगर पालिका कार्यालय में ईओ नवनीत सिंह, डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव व सभासद आनंद कुमार कृष्ण कुमार ने डूडा आवास लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपा और कब्जा दिलाया।

सभासद आनंद कुमार ने बताया की बेघर हुए लोगों को पक्का छत मुहैया करा दिया गया है जिससे काफी हद तक ऐसे गरीब तबके के लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी जो खुले आसमान के नीचे या किसी अन्य किराए के मकान में रहने को मजबूर हुआ करते थे ईओ नवनीत सिंह ने बताया की आवास में सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं इस दौरान लाभार्थियों को बिजली का कनेक्शन लेना पड़ेगा पानी का व्यवस्था पहले से मौजूद है।

 

डूडा के परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया की सर्वे के दौरान लाभार्थियों का चयन किया गया है जो आवास पट्टी कला में बने हैं वह लाभार्थियों को उनके उम्र के हिसाब से भूतल प्रथम तल उदित ऊदल का वितरण किया गया है इसमें किसी प्रकार की कोई अनदेखी नहीं की गई है उन्होंने बताया कि पूर्व में जो आवास का आवंटन किया जा चुका है उसकी फिर से जांच कराई जाएगी और जो अपात्र पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260828 WA0002

एसआरवीएस विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाने में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मीरजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसआरवीएस विद्यालय अहरौरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *