Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 15 at 7.55.19 AM

मवई अयोध्या – विधायक ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

✍🏻विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन व सड़क के किनारे से विद्युत पोल हटाये जाने के दिये निर्देश

विधायक ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन व सड़क के किनारे से विद्युत पोल हटाये जाने के निर्देश दिये हैं।

रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने गुरुवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय लोहियापुल रूदौली में विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व अन्य समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के एक्सईएन,जेई समेत उपजिलाधिकारी रूदौली स्वप्निल यादव व शिक्षा विभाग बीएसए के साथ बैठक की जिसमें रूदौली विधानसभा क्षेत्र के जिन प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक विद्युत सप्लाई नही पहुँच पाई है

वहाँ पर विधायक ने जल्द ही विद्युत सप्लाई पहुचाने के लिए एक्सईएन को निर्देश दिया साथ ही पीडब्ल्यूडी की सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल को सड़क से उचित दूरी पर लगाये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल की वजह से अक्सर दुर्घटनायें होती रहती थीं जिसका विधायक ने संज्ञान लेते हुए सड़क से पोल हटाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है।वहीं विधानसभा क्षेत्र में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *