Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 20.31.22

विश्वविद्यालय के उत्थान और उन्नयन के लिये हर सम्भव मदद-डॉ सहस्त्रबुद्धे

 

अजय कुमार उपाध्याय रिपोर्टर वाराणसी

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय के उत्थान और उन्नयन के लिये भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद(आईसीसीआर)के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे से नई दिल्ली में मुलाकात किये।

कुलपति प्रो त्रिपाठी ने बताया कि उस दौरान आईसीसीआर के अध्यक्ष/चेयरमैन डॉ सहस्त्रबुद्धे से 230 वर्षो के ऐतिहासिक प्राच्य विद्या के इस विश्वविद्यालय के आर्थिक स्थिति से अवगत होकर उन्होने इस अतिप्राचीन और ऐतिहासिक प्राच्य विद्या के केन्द्र के उत्थान और विकास के हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया साथ ही इस कड़ी में केन्द्र व प्रदेश सरकार से हर सम्भव सहयोग कराने के लिये दृढ संकल्पित भाव से मदद की बात किये।

कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि उस दौरान शास्त्रों के विविध आयामों पर भी वार्ता हुई।उनके द्वारा सहयोग के साथ साथ कुछ सुझाव भी प्राप्त हुये जिसके माध्यम से इसके उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुलपति प्रो त्रिपाठी ने बताया कि लद्दाख मे उत्तर माध्यम,पूर्व माध्यम चलाने या मान्यता देने के सम्बंध मे गत दिनो हुये कार्यपरिषद के सदस्यों के अनुकूलता के सम्बंध मे भी अवगत कराया गया।
कुलपति प्रो त्रिपाठी ने बताया कि चेयरमैन डॉ सहस्त्रबुद्धे ने विश्वविद्यालय के सर्वोंन्मुखी सहयोग देने और शीघ्र आने की बात भी स्वीकार किये।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *