Breaking News

विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ी सपा की साइकिल

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

विधानसभा चुनाव में अभी करीब पांच माह बाकी है। उससे पहले चुनावी जीत की राह पर आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की साइकिल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को खूब चली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद हों या फिर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन लाल टोपी लगा समर्थकों के साथ साइकिल दौड़ाते दिखे। पूर्व मंत्री आनंदसेन हों या फिर अभय सिंह उन्हें साइकिल पर सवार देख लगा कि विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं। महंगाई समेत जनसरोकार से जुड़े मुद्दे के साथ जनता के बीच जाने के लिए पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती का दिन चुना था।

इससे पहले शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी पांडेय व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सदर तहसील के रसूलाबाद चौराहे से अयोध्या के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा का पार्टी समर्थकों ने स्वागत कर पार्टी नेताओं का उत्साहवर्धन किया। यात्रा में जुटी भीड़ से उत्साहित समर्थक केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। पार्टी नेता भी जुटी भीड़ से बहुत उत्साहित दिखे।

अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में साइकिल यात्रा की अगुवाई करने वाले पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों से सभी त्रस्त है। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि सभी इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि योगी सरकार नौजवानों, किसानों और महिलाओं के हितों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है जिससे समाज के हर वर्ग में रोष व्याप्त है। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां व पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पार्टी का जनजागरण शुरू हुआ है।

सायकिल रैली में पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, धर्मवीर वर्मा, मो. हलीम पप्पू, बख्तियार खान, अनूप सिंह, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, सविता मेहरोत्रा, राजा मानसिंह, उमेश चंद्र यादव, मो .अली, अनित शुक्ल,डॉ. पुष्कर यादव, रईस खान, अमृत राजपाल, मनोज जायसवाल, बाबूराम गोंड, इंद्रपाल यादव, अमृतलाल वर्मा, ईश्वरलाल वर्मा, एजाज अहमद, शिव बरन यादव पप्पू, जयसिंह यादव व दीपू सिंह ने साइकिल यात्रा निकाली। अमितप्रसाद, सरोज यादव, गौरव पांडेय, शंशाक शुक्ल, साहबलाल यादव, अशोक यादव, राशिद जमील, शोएब खान, चंद्रभान यादव, रामअचल यादव, राजेशकुमार वर्मा, शिवकुमार यादव, शैलेंद्र यादव, तरजीत गोंड़, बालकृष्ण मिश्र, वेदप्रकाश यादव, पृथ्वीराज यादव, माखनलाल यादव, मो. रईस खान, डॉ. देवमणि कनौजिया, राजदेव यादव, सिराज अहमद, सोनू हाशमी, महेश शर्मा, तुलसीराम यादव, मदन यादव, आकिब खान, प्रेमकांत, अनुराग सिंह, रामदुलार यादव, सुभाष रावत, सुभाष यादव, आदि लोग शामिल रहेl

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *