Breaking News

ग्राम प्रधान की हत्या में नामजद सभी 07 अभियुक्तगण गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।सहजनवा थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरडाड़ी में पंचायत भवन के सुन्दरीकरण हेतु ले जाये जा रहे सामान लदे ई-रिक्सा को रास्ते से हटाने की बात को लेकर प्रतिवादीगणों द्वारा ग्राम प्रधान जनकधारी पुत्र फूलदेव निवासी ग्राम सेमरडाड़ी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को लाठी डंडो से बुरी तरह से मार पीट कर हत्या कर दिया गया पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी कंपेयर गंज अजय कुमार सिंह के साथ घटना में सम्मिलित नामजद सातों अभियुक्तों को एक-एक करके देर रात में ही गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली जिस के संबंध में सहजनवा थाने पर मुकदमा पंजीकृत मु0अ0सं0 310/2021 धारा 147/302/34 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्तगण चन्द्रभूषण उर्फ चिन्ता पुत्र बौध मारकण्डे पुत्र बौध नित्यानन्द पुत्र चन्द्रभूषण सत्यानन्द पुत्र चन्द्रभूषण शिवानन्द पुत्र चन्द्रभूषण विनय प्रभाकर पुत्र मारकण्डेय विपिन प्रभाकर पुत्र मारकण्डेय निवासीगण सेमरडाड़ी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया जनपद गोरखपुर मे अपराध एवं अपराधियो पर पूर्णरुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा देवेन्द्र लाल मय हमराही कर्मचारीगण के सहजनवा थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरडाड़ी में पंचायत भवन के सुन्दरीकरण हेतु ले जाये जा रहे सामान लदे ई-रिक्सा को रास्ते से हटाने की बात को लेकर प्रतिवादीगणों द्वारा ग्राम प्रधान जनकधारी पुत्र फूलदेव निवासी ग्राम सेमरडाड़ी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को लाठी डंडो से बुरी तरह से मार पीट कर हत्या कर देने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 310/2021 धारा 147/302/34 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्तगण 1. चन्द्रभूषण उर्फ चिन्ता पुत्र बौध 2. मारकण्डे पुत्र बौध 3.नित्यानन्द पुत्र चन्द्रभूषण, 4.सत्यानन्द पुत्र चन्द्रभूषण 5. शिवानन्द पुत्र चन्द्रभूषण 6. विनय प्रभाकर पुत्र मारकण्डेय 7. विपिन प्रभाकर पुत्र मारकण्डेय निवासीगण सेमरडाड़ी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 14.09.2021 को समय करीब 10.30 बजे ग्राम महराबारी के पास से गिरफ्तार किये गये । अभियुक्त विनय प्रभाकर पुत्र मारकण्डेय के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद डंडा बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *