Breaking News
IMG 20220328 161814

एडवोकेट मनोज केसरी सर्वसम्मति से कमेटी द्वारा चुने गये अध्यक्ष

Ibn24×7news

सिसवा बाजार महराजगंज

जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित श्री राम जानकी मंदिर कमेटी का सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में मनोज केशरी अध्यक्ष , जितेंद्र वर्मा को महामंत्री व संदीप सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

मंदिर संरक्षक में लाल जी सिंह व बिजय अग्रवाल को रखा गयाहै। उमाशंकर जायसवाल व अरुण पांडेय को उपाध्यक्ष, सहायक मंत्री के पद पर विवेक चौरसिया व शेलेश रौनियार तथा आय व्यय निरीक्षक के पद पर राकेश वर्मा को चुना गया है। बताते चले कि पिछले दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कुछ युवा मंदिर कमेटी के सदस्यों व एक पदाधिकारी को लेकर विवाद हो गया था जिससे कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने अपना- अपना त्याग पत्र अध्यक्ष को सौप दिया था लेकिन उस समय त्योहार का हवाला देकर तत्कालीन अध्यक्ष ने त्याग पत्र मंजूर करते हुऐ कमेटी के सदस्य जितेंद वर्मा को कार्यवाहक महामंत्री नियुक्त कर तय समय पर चुनाव कराने की बात कही थी। इस दौरान गोविंद सोनी, वैजनाथ रौनियार, राजेन्द्र केशरी, रमेश रौनियार, अर्जुन केशरी, विजय जायसवाल, हरि केशरी, मदन जायसवाल, देवी शरण, राम दरश केशरी, सत्य देव केशरी, रवि वर्मा, अश्वनी रौनियार, कन्हैया सोनी, दिनेश सोनी, कृष्ण मुरारी सिंह ,मनोज सोनी, बच्चन लाल गौड़, अरुण वर्मा, राकेश वर्मा, अशोक जायसवाल व पप्पू रौनियार सहित सभी मंदिर कमेटी के सदस्य तथा अन्य आसपास के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *