Breaking News

सिविल सेवा के आकांक्षियों को पढ़ाएंगे अपर जिलाधिकारी

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद के सिविल सेवा में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है कि अभ्युदय योजना के अंतर्गत चल रही सिविल सेवा कोचिंग कक्षाओं में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा स्वयं पढ़ायेंगे।

IMG 20220523 WA0010अपर जिलाधिकारी ने जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज में सिविल सेवा अभ्यर्थियों से बात की और उन्हें सिविल सेवा की बेहतर तैयारी के टिप्स भी बताए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल सेवा में सफल होने की सबसे प्रमुख शर्त है परिश्रम। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा में सफल होने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने तैयारी के संदर्भ में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सिविल सेवा के लिए लक्षित पढ़ाई की आवश्यकता है। इसलिए इसके लिए पुस्तकों के चयन में भी इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा चयन की गयी पुस्तक सिविल सेवा को ध्यान में रखकर लिखी गयी हो अथवा संकलित की गयी हो। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा अभ्यर्थियों को करंट अफेयर्स के लिए किसी स्तरीय अखबार या पत्रिका का सहारा लेना चाहिए। उन्होंने करंट अफेयर्स के लिए दूरदर्शन, संसद टीवी और आकाशवाणी को प्रामाणिक स्रोत बताया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक सिविल सेवा के अभ्यर्थी को हमेशा पाठ्यक्रम को अपने जेहन में बिठाकर रखना चाहिए और उसी के अनुरूप तैयारी करनी चाहिए। पाठ्यक्रम से विचलन पर सिर्फ ऊर्जा का अपव्यय होता है।अपर जिलाधिकारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे स्वयं अभ्युदय की कक्षा में जल्द ही पढ़ायेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ जनपद के छात्रों को भी मिल सके।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि अभ्युदय के छात्रों का यह सौभाग्य है कि उन्हें उत्तर प्रदेश सिविल सेवा के अपने समय के टॉपर रहे अपर जिलाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सिविल सेवा के आकांक्षी छात्र एडीएम कार्यालय, समाज कल्याण विभाग व नेहरू पीजी कॉलेज में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *