Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 26 at 5.17.26 PM

07.40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हैरोईन) सहित एक युवक गिरफ्तार, मोटर साईकिल जब्त

 

मनीष दवे

भीनमाल – पुलिस अधीक्षक जालौर हर्षवर्धन अग्रवाला के द्वारा जिला हाजा में अवैध मादक पदार्थ के नशेडियों तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ व गिरफ्तारी अभियान के तहत् डॉ. अनुकृति उज्जैनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर व शंकरलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत भीनमाल एवं दुलीचंद गुर्जर निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी भीनमाल के सुपर विजन में मन जगतसिंह उप निरीक्षक थानाप्रभारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए सोमवार दिनांक 25.10.2021 वक्त 07.15 पीएम पर होली चौक, कस्बा भीनमाल में सांयकालिन गश्त के दौरान एक युवक मोटर साईकिल लेकर सामने से आता दिखाई दिया, जो पुलिस जाब्ता को बावर्दी देखकर भागने लगा

उक्त युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर युवक का पीछा कर मोटर साईकिल सहित दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो अपना नाम अल्ताफ खां पुत्र अमिन अली उर्फ मोहम्मद अली, जाति निहारिया मुसलमान उम्र 19 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी चुंगीनाका के पास, बालापीर दरगाह के पास, भादरडा रोड, भीनमाल पुलिस थाना भीनमाल जिला जालौर होना बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो अल्ताफ खां के कब्जे से कुल 07.40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हैरोईन) पाई गई। जिसको पुलिस टीम द्वारा जब्त कर मुलजिम अल्ताफ खां को गिरफ्तार किया जाकर परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल हिरो एसएफ डिलक्स नंबर आरजे 46 एसएच 1398 को बरामद किया गया। मुलजिम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान व पुछताछ जारी हैं।
पुलिस टीम :- जगतसिंह उप निरीक्षक , रामनिवास कानि 686, प्रकाश कुमार कानि 80, रामलाल कानि 243 पुलिस थाना भीनमाल।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *