रामदेव जनता इंटर कॉलेज की 12वी की छात्रा थी
अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र
अंबेडकरनगर – आज शाम तकरीबन 5:30 बजे ट्रेन से कटकर रामदेव जनता इंटर कालेज की छात्रा ने की आत्म हत्या जानकारी के मुताबिक निशा यादव पुत्री कृष्ण कुमार यादव निवासी नरहरिया करमपुर उम्र लगभग 17 वर्ष जो हर रोज की भांति स्कूल रामदेव जनता इंटर कालेज कटेहरी पढ़ने आती थी लेकिन किस कारण से आत्म हत्या जैसा कदम उठाया खबर लिखने तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी , मौके पर अहिरौली थाने की पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आगे की करवाही सुनिश्चित की है ।