शोभायात्रा के दौरान जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया
अजीमढ भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुरुआत की
बीगोद– कस्बे मे मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा अजीमढ महाराज की जयंती हषौल्लाष , उल्लास पारम्परिक तरीक़े से मनायी गयी।
इस अवसर पर बालाजी चौक मे अजीमढ महाराज की जंयती पर रोली, लच्छा, अक्षत, श्रीफल, फल, पुष्प, सुगंधित दृव्य, जल, धूप, दीप ,पुष्प माला अपिर्त कर समाज बंन्धुओ पूजा अर्चना आरती कर जंयती कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान बालाजी चौक हनुमानजी मन्दिर से बैड गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकली जो बालाजी का चौक, मेन मार्केट, बस स्टैंड, नंदराय चौराहा, नृसिंह द्वारा से पुराना पुलिस थाना होते हुये पुनः बालाजी का चौक पहुंची। जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुये बालाजी शोभायात्रा मे अजीमढ भगवान जीप सवार फूलों सुज्जित थे।
स्वर्णकार बन्धु सफेद पोशाक व महिलाएं चूनरी साडी मे सुज्जित थी। इस दौरान बैड बाजे की धून समाज बंन्धू नाचते ,गाते जयकारे लगाते चल रहे। लोगों मे जंयती प्रति खासा उत्साह देखा गया।
समाज के बंधुओं ने प्रसाद वितरण कर सभी को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर बालू लाल, नंदलाल, ओमप्रकाश, बालमुकुंद, राजकुमार, लादूलाल दीपक, योगेश, अशोक, अनिल, अजय, अर्जुन, संजय, दिलीप, प्रहलाद, अंकुश, शुभम, पवन, कुनदमल , घनश्याम, शंकर आदि समाज के बंधु मौजूद रहे। (फोटो कैप्शन-1- मार्गो से निकलती अजीमढ जयंती की शोभा यात्रा
2- मौजूद समाज बंधु) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग