Breaking News

कंजर समाज महापंचायत की मीटिंग त्रिवेणी महादेव मंदिर हुयी

 

समाज सुधार,समाज फैल रही सामाजिक कुरीतियों मिटाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने मां सरस्वती , डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पुष्प माला दीप प्रज्वलित कर की

बीगोद– रविवार को राजस्थान कंजर महापंचायत के तत्वावधान में सुबह कंजर समाज की मीटिंग त्रिवेणी चौराहे महादेव मंदिर मे हुयी।30 1

आयोजित मीटिंग मे अखिल राजस्थान कंजर समाज महापंचायत के तत्वावधान में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष दुर्गेश बमणावत की अध्यक्षता की जबकि मुख्य अतिथि समाज के फिल्म इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर मनोज कचरावत, राजस्थान में सुप्रसिद्ध गायिका कलाकार रानी रंगीली व विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष ग्यारसीलाल गोगावत थे।

कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि गोगावत ने अपने सम्बोधन में पूरे प्रदेश के लिए कहा कि समाज के लोग ही समाज का सुधार करेंगे | समाज में फैल रही कुरीतियों जिसमें अहम कुरीति (1)चोरी प्रथा, जो विवाह में जाने वाले रुपया वर पक्ष की ओर से जाने वाले रुपयों को चारी प्रथा के नाम से जाना जाता है जो कि कहीं क्षेत्र में 1लाख व 2 लाख से शुरू व किसी क्षेत्र में 10 लाख रुपए तक होती है, जिसे दहेज प्रथा भी मान सकते हैं |

(2) गुवार(नटों) में विवाह के लिए लड़कीयों की रिश्तेदारी बंद करने का अंत करने के लिए अखिल राजस्थान कंजर समाज महापंचायत के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा समाज में अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया |

और अपने संबोधन में कहा कि समाज सुधार का एवं समाज बढाने, व पुलिस विभाग मे अगर पुलिस प्रशासन अपनी ईमानदारी से कार्य करें तो, समाज में कई कुरीतियां दूर हो सकती है |

साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश में नवजीवन योजना लागू है, लेकिन धरातल पर इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है |

महासचिव रामहेत केसिया ने समाज की लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा स्कूल में भैजकर शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया साथ ही खैराड़ क्षैत्र में देह व्यापार व फिजूल खर्चे में पंच लोग पंचायत करते हैं ऐसी पंचायते व देह व्यापार बंद करवाने का आह्वान किया गया |

एडवोकेट प्रकाश चन्द्र कर्मावत द्वारा समाज को कानून के अधिकार के बारे में समाज को बताया | शिक्षक जोनी कर्मावत ने भी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से जोडे़ | मुकुन्दपुरिया सरपंच हरजी रेबारी द्वारा एक धर्मशाला निर्माण करवाने की घोषणा की गई |31 1

जगदीश बैरवा अम्बेडकर परिषद ब्लॉक अध्यक्ष, दुर्गेश कुमार बमणावत जिला अध्यक्ष , एडवोकेट राजेश दासावत जालौर, एडवोकेट रविन्द्र नानावत, एडवोकेट भोलूराम झांझावत, उप सरपंच सुरजीत कर्मावत, राजकमल प्रदेश उपाध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि बालक दास बूंदी, समाजसेवी रामहेत केसिया, प्रदेश सहयोगी अमित रमलावत, महासचिव, ग्यारसी लाल गोगावत प्रदेशाध्यक्ष, हेमराज जिला प्रेसिडेंट सवाईमाधोपुर,एवं समाज सेवी,समाज सुधारक, एवं सदस्य व पदाधिकारी सहित स्थानीय ग्राम वासी, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं व छात्र छात्राएं सहित सैकड़ों लोग मोजूद रहे ।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने की।
(फोटो कैप्सन-
1- समाज के अतिथियों का करते सम्मान
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि)

प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *