Breaking News

डॉ. घनश्याम व्यास बने अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था के राष्ट्रीय संगठन सचिव

भीनमाल: जोधपुर के प्रतीक होटल में आयोजित अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई भीनमाल निवासी एवं जिला विप्र फाउंडेशन जालोर के जिला महामंत्री डॉ. घनश्याम व्यास को संस्था का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया।IMG 20250323 WA0007

डॉ. घनश्याम व्यास को यह जिम्मेदारी समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दी गई। उन्होंने 36 कौम में मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। संस्था के मानद राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे ने इस नियुक्ति की पुष्टि की।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे ने कहा कि देश और समाज के उत्थान में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बैठक में कई गणमान्य हुए शामिल

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे और महेंद्र दवे

पूर्व प्राचार्य डॉ. वी.डी. दवे

पूर्व अधीक्षक डॉ. पी.सी. व्यास

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आकाश ओझा

बैठक में विरासत के संरक्षण और समाज की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं की गईं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …