वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) का सात दिवसीय विशेष शिविर गायत्री शक्ति पीठ, नगवा में 17 मार्च 2025 से 23 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर का नेतृत्व रासेयो समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने किया, जिसमें स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
घाट की सफाई और जागरूकता रैली
रासेयो स्वयंसेवकों ने गायत्री शक्ति पीठ से संत रविदास घाट तक रैली निकालकर घाट की सफाई की। इस अभियान में मुख्य अतिथि विपिन कुमार राय (एटीएस, लखनऊ), विशिष्ट अतिथि तेजस न्यूज के ब्यूरो चीफ जितेंद्र सिंह चौधरी सहित कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हंस राज, डॉ. शशांक चंदेल और धनंजय कुमार शर्मा ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि विपिन कुमार राय ने अपने संबोधन में युवाओं को लोकसेवा के प्रति प्रेरित किया और कहा कि रासेयो का उपयोग देशहित में उसी तरह किया जाना चाहिए, जैसा स्वामी विवेकानंद ने समाज सुधार के लिए किया था।
विशिष्ट अतिथि का संदेश
विशिष्ट अतिथि ब्यूरो चीफ जितेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है, उसी प्रकार गायत्री शक्ति पीठ भी समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और समापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक रमाकांत पाठक ने की। कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुमार शर्मा ने किया, जिन्होंने सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की रुपरेखा प्रस्तुत की। अंत में डॉ. हंस राज ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।