मीरजापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में संचालित प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केंद्र, मीरजापुर को एक बड़ी सफलता मिली है।
23 मार्च 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 07 बिछड़े दंपत्तियों को परामर्श सत्र के माध्यम से पुनः एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया। ये दंपत्ति विभिन्न पारिवारिक कारणों से अलग रह रहे थे।
परिवार परामर्श केंद्र की भूमिका
मीरजापुर परिवार परामर्श केंद्र में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
महिला उपनिरीक्षक: रीता यादव, उषा सिंह
महिला मुख्य आरक्षी: ममता तिवारी, सावित्री यादव
महिला आरक्षी: कविता पाल, सपना
सदस्यगण: कृष्णा सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र जायसवाल, निर्मला राय
प्रोजेक्ट मिलन: समाज में सकारात्मक पहल
परिवार परामर्श केंद्र टूटते रिश्तों को जोड़ने और पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इस पहल के तहत अब तक कई परिवारों को पुनः एकजुट किया जा चुका है।