Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 23 at 12.48.08 PM

ब्रेकिंग न्यूज: बलिया में पेड़ से लटकी मिली युवती का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

टीम आईबीएन न्यूज़

बलिया। जनपद के थाना नगरा क्षेत्र के सरया गुलाब राय गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत फोरेंसिक जांच टीम और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

प्रथम दृष्टया:
मौके पर पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान:
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …