Breaking News

जिला कांग्रेस भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे IMG 20241228 WA0006

बलिया, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जनपद के जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर शोक सभा आयोजित किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक एवं पूर्व अध्यक्ष जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उमाशंकर पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन एवं व्यक्तित्व पर रौशनी डालते हुए कहा कि हमने देश का कोहिनूर खो दिया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा सबसे बड़े अर्थ शास्त्री के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं दिख रहा है। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों के लिए जो किया,अभी तक कोई नहीं कर सका। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *