Breaking News

राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ चेतना यात्रा निकाल, सम्राट अशोक शिलालेखमहोत्सव हुई सम्पन्न। 

मीरजापुर। सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव भण्डारी देवी पहाड़ अहरौरा पर धूम धाम से मनाई गई।

जिसमे सर्वप्रथम सम्राट अशोक क्लब विन्ध्य मंडल मीरजापुर के नेतृत्व में पूरे नगर में राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ चेतना यात्रा निकाली गई। इसके बाद शिलालेख पहाड़ी भंडारी देवी पर पहूंची जहां ध्वजारोहण व अतिथियों का सम्मान किया गया।

इसी दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सच्चिदानंद मौर्य (राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्राट अशोक क्लब भारत) ने बताया कि अहरौरा के मां भंडारी देवी मंदिर के पास सम्राट अशोक के शिलालेख हैं, पुरातत्व विभाग ने इस शिलालेख को संरक्षित किया है और इसे एक कमरे में रखा गया है, पुरातत्व विभाग के मुताबिक, यह शिलालेख ब्राम्ही भाषा में लिखा गया है, इतिहास के मुताबिक, सम्राट अशोक बौद्ध धर्म अपनाने के बाद प्रचार-प्रसार के लिए आए थे।

अहरौरा पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां कालांतर से ही राजाओं का आगमन हो रहा है, अहरौरा व्यवसायिक दृष्टि से भी संपन्न इलाका रहा है, अशोक के शिलालेखों को शिलालेख, स्तंभालेख, और गुफा अभिलेख में बांटा गया है, अशोक ने अपने शासनकाल में 269 ईसा पूर्व से 231 ईसा पूर्व तक कुल 33 अभिलेख अभिलिखित कराए थे।

अशोक द्वारा लिखा गया पहला ज्ञात शिलालेख, कंधार द्विभाषी शिलालेख है. यह ग्रीक और अरामी में लिखा गया था और भंडारी देवी के पहाड़ पर स्थित गुंबद में ऐतिहासिक अशोक शिलालेख है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता किश्मत सिंह कुशवाहा व संचालन अखिलेश वर्मा ने किया।

इस दौरान रामवृक्ष वर्मा, सुशीला वर्मा, सुजिन्दर वर्मा, शैलेंद्र मौर्य, डॉ गुरुचरन मौर्य, प्रेमशंकर मौर्य, संदीप मौर्य सहित सैकड़ों मौर्यवंश उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज सांसद डिंपल यादव के जन्मोत्सव पर अयोध्या में पूर्व मंत्री पवन पांडे ने वितरण किया कंबल

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या ,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने सांसद श्रीमती डिंपल …