Breaking News

मझवा उप चुनाव को सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

262 मतदान केंद्रों एवं 442 बूथों पर 399633 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग

जिलाधिकारी ने देर रात्रि तक बूथों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजाIMG 20241120 WA0004

मीरजापुर 19 नवम्बर 2024- 397- मझवा विधानसभा उप चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत 262 मतदान केंद्रों एवं 442 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर से सकुशल रवाना की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय पालीटेक्निक में भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।IMG 20241120 WA0005

उन्होंने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, पूरे विधानसभा श्रेत्र को तीन जोन 41 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव लडने वालों में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। 211305 पुरूष, 188309 महिला अन्य 19 कुल 399633 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शान्पिूर्ण व सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के दृष्टिगत 397-मझवां विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय अघौली, खजुरी, महेवा सहित विधानसभा अन्तर्गत अन्य बूथों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने जहां पर प्रकाश व्यवस्था आदि नही थी वहां पर प्रकाश व्यवस्था कराने तथा पोलिंग पार्टियों के पहुंचने उवं उनके तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक विशाल कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकरी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *