Breaking News

श्रीराम का राज्याभिषेक, जय उदघोष से गूंजा नगर

श्रीराम के राजभिषेक की झलक पाने को श्रद्घालु रहे लालायित

राज्याभिषेक के बाद झांकी का भी किया गया आयोजनIMG 20241018 WA0005

मीरजापुर। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रामलीला में भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। अहरौरा नगर के ऐतिहासिक चौक चौराहा पर बुधवार की मध्य रात्रि अयोध्या नगरी में तब्दील हो गया। ऐसा लग रहा था कि क्षेत्रवासी त्रेता युग में प्रवेश कर गए हैं। भगवान राम के राज्याभिषेक की एक झलक पाने के लिए हर लोग ललायित रहे।

रामलीला में कुलगुरु वशिष्ठ ने जैसे ही सिंहासन पूजन के बाद मुकुट पूजन कर भगवान राम का राज्यभिषेक किया। चहुंओर राजा रामचंद्र की जय के जयघोष से प्रांगण गुंजायमान हो उठा।

भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष मंगलगान करते हुए राम चंद्र को तिलक लगाने के लिए व्याकुल रहे। इस दौरान राधा कृष्ण, शिव पार्वती, मां काली के झांकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

रामलीला के अध्यक्ष कुमार आनंद कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि आने वाली पीढ़ियां राम के आदर्शों का अनुसरण कर चरित्रवान बन सके। इस दौरान बाल रामलीला समिति द्वारा सभी के सहयोग को लेकर आभार प्रकट किया ।

इसके बाद लीला समापन की घोषणा अध्यक्ष कुमार आनन्द ने किया। नपा अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी व प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व डा अशोक शर्मा द्वारा ऐतिहासिक लीला में पात्रों व पदाधिकारियों को, प्रशस्ती पत्र,प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान, बृजेश, अश्वनी, रवींद्र नाथ, शिरीष चंद्र, विपिन केशरी, पुन्य, विकास, राजन, सक्षम, धीरज, अनिल, रजनीश मिश्रा, आशु, सतीश, अभिषेक, विष्णु, अनन्य आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *