Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या: र्निविरोध चुने गए गन्ना समिति के अध्यक्षों का हुआ स्वागत

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या।IMG 20241018 WA0006

गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में भाजपा जनता पार्टी के सभी अध्यक्ष के उम्मीवारों के र्निविरोध चुनें पर उनका स्वागत किया गया।

गन्ना समिति के कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सहादतगंज पार्टी कार्यालय में विधायक रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र तथा 51 किलो माला पहना कर स्वागत किया गया।

गुरूवार को गन्ना सहकारी विकास समिति के परिणाम में दीपेंद्र सिंह फैजाबाद सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित हुए। संतोष सिंह मसौधा सहकारी गन्ना समिति, निर्मल शर्मा गनौली सहकारी गन्ना समिति के र्निविरोध अध्यक्ष बने।

इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि पंडित दीनदयान उपाध्यक्ष के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अवधारणा को सार्थक कर रही है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में योजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से किसानों का विकास किया गया है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक सबलता प्राप्त हुई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में युवाओं के नए अवसर प्राप्त हुए है। किसान समृद्ध हुए है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। तथा श्रमिकों को सम्मान मिला है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कृषि बजट को कई गुना बढ़ाया गया है। जो दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों का विकास है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *