मीरजापुर। विद्युत शुल्क का बकाया जमा कराने तथा चोरी रोकने के लिए विजिलेंस व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की गई।
इस दौरान संयुक्त टीम ने पांच लोगों कनेक्शन काटकर मुकदमा दर्ज किया गया और बड़े बकायेदारों को जमा करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। राजस्व वसूली लगभग डेढ़ लाख की गई। विजिलेंस जेई राजेश सिंह ने कहा कि विजिलेंस टीम व विद्युत संयुक्त टीम के द्वारा अहरौरा क्षेत्र के कई मोहल्लों में चेकिंग की गई जिसमें कई लोगो को विद्युत काटा गया और लगभग पांच लोगों का विद्युत कनेक्शन काटकर मुकदमा दर्ज किया गया।
इस दौरान
एसडीओ संजय यादव, टी जी 2 प्रवीण सिंह, सहित विद्युत कर्मी मौजूद रहे।