Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 12 at 4.27.20 PM

स्वत्रंत देव सिंह के निर्देश पर भाजपाइयों व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सोन पंप कैनाल का किया निरीक्षण

सोनभद्र। किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्होंने टीम गठित की और प्रदेश महामंत्री भाजयुमों देवेंद्र भाई पटेल के निगरानी में ओबरा बांध खंड ओबरा के अधिशासी अभियंता, सोन यांत्रिक निर्माण खंड वाराणसी के अभियंता और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड रॉबर्टसगंज की संयुक्त टीम ने सोन पंप कैनाल का निरीक्षण किया। WhatsApp Image 2024 07 12 at 4.27.20 PM

साथ ही ओबरा डीह बंधी, केरवाखाड़ बंधी, गुरदह बंधी का निरीक्षण किया जिसमें सोन पंप कैनाल के पास बने सब स्टेशन में वर्तमान में 10-10 एमबीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिसके कारण से बिजली कटने पर पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है एक पंप बंद होने से दूसरा पंप का पानी ओवर फ्लो कर जाता है निरीक्षण में यह पाया गया कि यदि 20-20 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर संयुक्त रूप से लग जाएं तो सभी पंपों पर बिजली आपूर्ति एक समान और एक साथ मिलेगी जिससे सभी पंप एक साथ संचालित हो सकेंगे और सभी 6 पंप एक साथ चल सकेंगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 4.27.21 PMगुरादह में सोन नदी के पास से एक लिफ्ट लगाकर उपरोक्त बंधियों में पानी गिराने का प्रस्ताव बना जो अति शीघ्र शासन को भेज कर इस काम को पूरा कराया जाएगा। इसी के साथ सोन पंप कैनाल में चल रहे पंपों के विस्तार पर भी चर्चा हुई अति शीघ्र छह पंप और चालू किए जाएंगे कुल 12 पंप हो जायेंगे जिससे अति शीघ्र सोनभद्र जिले के किसानो को सिंचाई की समस्या से निदान मिल सकेगा।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क ओम प्रकाश यादव सभासद प्रभात सिंह पटेल मंडल महामंत्री अरुण चौबे मण्डल मंत्री दिनेश पटेल आलोक कुमार सिंह बिछिया महेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *