Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 07 at 7.18.21 PM 1

पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

बलिया उत्तरप्रदेश

अवैध संबंधों के कारण पति की गई जान, प्रेमी और पत्नी को जाना पड़ा जेल

रिपोर्टर -जीतेन्द्र कुमार चौबे WhatsApp Image 2024 07 07 at 7.18.22 PM

बलिया (बैरिया) पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ के बाद प्रेमी व पत्नी को दोकटी पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि मृतक कमलेश बिन्द की पत्नी कविता के साथ पड़ोसी राजेश बिन्द का काफी दिनों से अवैध संबंध था।जिसका कमलेश विरोध किया करता था. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी. गुरुवार की रात तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए अपने पड़ोस में कमलेश बिंद गया था. किसी ने बताया कि तुम्हारी पत्नी राजेश के साथ तुम्हारे डेरे के तरफ गई है. आनन फानन मे खाना खाकर कमलेश भी अपने खेत में डेरे पर पहुंच गया. जहां राजेश को अपनी पत्नी कविता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जिसको लेकर तीनों के बीच झगड़ा होने लगा. इसी बीच राजेश ने मड़हे में रखें लाठी से कमलेश के सर पर वार कर दिया. कमलेश जमीन पर गिर पड़ा. उसके बाद कई ताबड़तोड़ लाठियां उसके सर पर दे मारी. जब राजेश को लगा कि कमलेश मौत हो चुकी है. तो उसे वहीं छोड़ दोनों चुपके से अपने-अपने घर चले गए. सुबह कमलेश का शव डेरे पर मड़हे के बाहर खेत में औधे मुंह पड़ी हुई थी. आरोपित राजेश के निशानदेही पर पुलिस ने वह लाठी भी बरामद कर लिया जिससे कमलेश की हत्या की गई थी. पूछताछ में राजेश ने स्वीकार किया है कि काफी दिनों से मेरी कविता के साथ अवैध संबंध था, और यह कमलेश के संज्ञान में थाWhatsApp Image 2024 07 07 at 7.18.21 PM 1

जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा व मारपीट हुआ करता था. दो बार मामला पुलिस में भी गया था. जिसे पुलिस वालों ने समझा बुझा कर समझौता करा दिया था. थानाध्यक्ष के अनुसार अक्सर राजेश व कविता के बीच मोबाइल चैटिंग भी हुआ करता था. वह भी पुलिस के खंगालने पर मिल गया था. जिसके चलते मामला आसानी से खुल गया.इस प्रकरण में मुकदमा अपराध संख्या 137/24 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है. वही गिरफ्तार राजेश साहनी पुत्र उधारी साहनी व कविता देवी पत्नी मृतक कमलेश बिंद निवासी श्रीपतिपुर(धतुरी टोला) थाना दोकटी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है. कब्जे में एक आदद लाठी और एक आदद मोबाइल फोन लिया गया है. इस प्रकरण में सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव, स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक,थानाध्यक्ष मदन पटेल के अलावा कांस्टेबल जसवीर सिंह, राकेश यादव, लोकेश कुमार पाठक, रोहित कुमार, हरिओम सिंह, विनोद रघुवंशी, विकास सिंह, श्याम कुमार, अर्जुन यादव, शशि भूषण, मंजीत यादव, महेश कुमार, सुनील कुमार व महिला कांस्टेबल कीर्ति देवी गिरफ्तारी व प्रकरण के राज फास करने में शामिल थे.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *