Breaking News

देवरिया – लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा पोलिंग बूथों का किया गया स्थलीय/भौतिक निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA
सुभाष चंद्र यादव


आज दिनांक 19.03.2024 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी द्वारा थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री अंशुमान श्रीवास्तव द्वारा थाना गौरीबाजार क्षेत्रान्तर्गत तथा जनपद देवरिया के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पुलिंग बूथों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन किया गया एवं अर्द्धसैनिक बल, बाह्य जनपद से प्राप्त होने वाले पुलिस बल व होमगार्ड के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई की व्यवस्था, बिजली-पानी व शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *