Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 15 at 10.06.41 PM

मवई अयोध्या – जुमा की नमाज़ शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए मवई थानाध्यक्ष ने दर्जनों गांवो का किया दौरा, की अपील

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

रमजान के पवित्र माह में कोई ऐसा कार्य न होने पाये जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे – आशा शुक्ला

मवई अयोध्या 15 मार्च – रमजान के पहले शुक्रवार को जुमा की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर मवई पुलिस पूरी तरह मुस्तैद व सक्रिय दिखी। मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने पुलिसकर्मियों के साथ मोहम्मदपुर दाऊदपुर, नेवरा,संडवा, नरौली आदि गांवों की मस्जिदों में जाकर वहां नमाजियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की, इसके साथ ही मस्जिदों में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी ली, और उसे एक्टिव रखने के लिए कहा, वहां मौजूद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को माह ए रमज़ान की मुबारकबाद दी।थानाध्यक्ष ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में कोई ऐसा कार्य न होने पाये जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की।

 

WhatsApp Image 2024 03 15 at 10.06.41 PM

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *