Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 14 at 5.13.53 PM

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या को 1090 करोड़ की योजनाओं की सौगात, योगी बोले- आपकी आतिथ्य सेवा से पूरा देश अभिभूत

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।WhatsApp Image 2024 03 14 at 5.13.53 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लाखों लोग अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के बालरूप का दर्शन कर रहे हैं। आज पूरा देश अयोध्यावासियों के आतिथ्य से अभिभूत है। हमने पहले जिले का नाम अयोध्या किया अब मंडल का नाम भी अयोध्या हो गया है।

ये सब प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से हुआ। वो कहते थे कि रामलला को आना है पहले नाम तो सही कर लो।
सीएम योगी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लाखों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु आ रहे हैं। आज अयोध्या दोगुना रफ्तार से तरक्की कर रही है। व्यवसाय बढ़ रहा है।

यह सब प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में 1090 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में 1090 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी किए।

इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, लोकसभा चुनाव संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व पूर्व विधायक गोरखनाथ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *