Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 14 at 2.52.00 PM

जिला के छःविधानसभा क्षेत्रों से कुल 16 लाख 96 हजार 789 मतदाता करेंगे चुनाव पर्व में मतदान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 03 14 at 2.52.00 PM

फरीदाबाद:डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र के सबसे बड़े पर्व यानि 18वीं लोकसभा चुनाव में जिला फरीदाबाद के 23 हजार 163 युवा पहली बार मतदान करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि जिला फरीदाबाद के छःविधान सभा क्षेत्रों में फिलहाल 16 लाख 96 हजार 789 मतदाता हैं। विधानसा क्षेत्र के हिसाब से कुल मतदाताओं में पृथला विधान सभा क्षेत्र में कुल 02 लाख 18 हजार 645 मतदाता हैं।फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 03 लाख 192 मतदाता हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कुल 03 लाख 14 हजार 694 मतदाता हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 62 हजार 192 मतदाता हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 54 हजार 485 मतदाता हैं। वहीं तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 03 लाख 46 हजार 581 मतदाता हैं।

गौरतलब है कि विश्व में भारत देश को चुनाव प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसमें मतदाता अपने मत का प्रयोग अपने मनपंसद प्रतिनिधि चुनते हैं। हाल ही में होने वाले 18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर यदि सबसे अधिक उत्साहित मतदाता हैं तो सबसे ज्यादा युवा मतदाता हैं, जोकि पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं। जिला में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 23 हजार 163 मतदाता हैं।
जिला में विधान सभा क्षेत्र वार यह हैं युवा मतदाता।

पृथला विधानसभा क्षेत्र में 3318 नए युवा मतदाता हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में 3947 युवा मतदाता हैं। जो पहली बार अपने पसंद का जन प्रतिनिधि का चुनाव मतदान के जरिये करेंगे।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 4233 युवा मतदाता हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3787 युवा मतदाता हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3258 युवा मतदाता हैं। वहीं तिगावं विधानसभा क्षेत्र में 4820 युवा मतदाता मतदान करके अपनी पसंद का जन प्रतिनिधि चुनेंगे।
यह है विधान सभा क्षेत्र वार मतदाता।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि पृथला विधान सभा क्षेत्र में कुल 218645 मतदाता हैं,जिसमें 116493 पुरूष व 102144 महिला और 08 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में कुल 300192 मतदाता हैं,जिसमें 166677 पुरूष व 133504 महिला और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

बड़खल विधान सभा क्षेत्र में कुल 314694 मतदाता हैं,जिसमें 170061 पुरूष व 144610 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 262192 मतदाता हैं,जिसमें 145338 पुरूष व 116808 महिला और 06 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में कुल 254485 मतदाता हैं, जिसमें 136581 पुरूष व 117895 महिला और 09 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।वहीं तिगावं विधान सभा क्षेत्र में कुल 346581 मतदाता हैं,जिसमें 190803 पुरूष व 155756 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव विश्व में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर वोट बनाने के लिए चलाए गए अभियान में हर पात्र युवा का वोट बनवाया जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। नए युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति उत्साहित होना स्वाभाविक है। जिला फरीदाबाद के 23 हजार 163 युवा पहली बार मतदान करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *