Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 11 at 7.21.30 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लखपति दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम

 

संवाद कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े जनप्रतिनिधि तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएंWhatsApp Image 2024 03 11 at 7.21.30 PM

बीगोद 11 मार्च। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत लखपति दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को पूरे भारत में किया गया।

जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से संवाद कार्यक्रम में जिला प्रमुख श्रीमती बरजी बाई भील और श्री प्रशांत मेवाडा के आतिथ्य में महिलाओं के साथ संवाद किया गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी के साथ संवाद किया।

जिला प्रबंधक आईबीसीबी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि महिलाओ के जीवन में राजीविका समूह से जुड़ने के बाद जो बदलाव आए है उनके बारे में महिलाओ से संवाद कर चर्चा की गई और महिलाओ को आने वाले समय में योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाये जाने के लिए सभी महिलाओ को अवगत करवाया गया।

संवाद कार्यक्रम में राजीविका के अमित कुमार जोशी, जिला प्रबंधक लाइवलीहुड सुधांसी सिंह, बाबू लाल आचार्य सहित लखपति दीदी समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *