Breaking News
6efcdb8a b12e 42fb 902b 75c63345e1db

ब्रेकिंग न्यूज पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथ बैठी महिला की हालत गंभीर

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
जिले के खंडासा थाने के ढोली असकरन पूरे लाला के पास दवा लेने जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।6efcdb8a b12e 42fb 902b 75c63345e1db
बताया गया कि खंडासा थाने के ढोली असकरन गांव निवासी जितेंद्र कुमार 20 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार बाइक से पड़ोसी महिला गीता पत्नी बद्री प्रसाद को लेकर बरियारपुर निजी चिकित्सक के यहाँ दवा कराने जा रहा था, पीछे से गदुरही बाजार की तरफ से आ रही एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला गीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वाहन चालक हेलमेट नहीं पहना था। खंडासा थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *